चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पनाई रामलीला मंडली की रामलीला मैदान गौचर में आयोजित हुई 99 वीं रामलीला मंचन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की राज्याभिषेक समारोह के साथ संपन्न हुई। विगत 30 मई से शुरू हुई रामलीला मंचन रविवार देर शाम राम, लक्ष्मण, सीता माता भव्य एवं दिव्य झांकी, भरत व शत्रुघ्न और हनुमान जी के प्रस्तुतिकरण तथा प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई।
राजतिलक समारोह में राम के पात्र में विवेक जोशी, लक्ष्मण के पात्र में जयवीर भंडारी, माता सीता के पात्र में आर्यन नेगी, भरत के पात्र में अरव बिष्ट, शत्रुघ्न के पात्र में कार्तिकेय लिंगवाल, हनुमान के पात्र में लक्ष्मण भंडारी की भूमिका सराहनीय रही। जबकि हारमोनियम पर मंगल सिंह बिष्ट व पंडित गिरीश जोशी और तबला वादक में उमराव सिंह नेगी तन्मयता के साथ शामिल रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, रामलीला मंडली के अध्यक्ष सुबेदार उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, राकेश लिंगवाल, महावीर सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह बिष्ट, पंडित अनुसूया प्रसाद जोशी, जयपाल सिंह बिष्ट, महावीर सिंह नेगी, पंकज भंडारी, विपिन नेगी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।









