Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयधर्म–संस्कृति

बीकेटीसी ने यात्रावर्ष 2024 के लिए शुरू की बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए ऑनलाइन पूजा की बुकिंग

देहरादून:- बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ में सोमवार से इस यात्रा वर्ष 2024 के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग खोल दी है। इसके साथ

साथ ही पर्यटन विभाग से भी चारधाम के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग आज से 30 जून तक के लिए शुरू की गई है। भगवान बद्रीनाथ की पूजाओं में मुख्य रूप से प्रातः महाभिषेक व अभिषेक पूजा के अलावा वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ और शयन आरती समेत दीर्घकालिक अवधि की पूजाएं शामिल हैं।

जबकि केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा,रूद्राभिषेक, सायंकालीन आरती समेत दीर्घकालिक पूजाएं शामिल हैं। इसके अलावा श्रद्धालु स्वेच्छा से ऑनलाइन डोनेशन भी कर सकते है।

समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि यात्रा वर्ष 2023 में बदरीनाथ धाम में 19,700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग कराई। जबकि केदारनाथ के लिए 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग की।

हालांकि अब तक 2 लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।

Related posts

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोह पूर्वक धाम प्रस्थान हुई।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

cradmin

पितृपक्ष 2025 : ग्रहणों की छाया में श्राद्ध पक्ष, 122 वर्षों बाद अनोखा योग

cradmin

पुष्कर कुंभ में,श्रद्धालुओं ने आखिरी दिव्य स्नान कर लगाई आस्था की पवित्र डुबकी

cradmin

मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग, व्रत-दान को लेकर श्रद्धालु असमंजस में

cradmin

उत्तराखंड से,अयोध्या के लिए चलाई गई ‘आस्था स्पेशल’ ट्रेनें, जानें टाइमिंग

prabhatchingari

Leave a Comment