Prabhat Chingari
अपराध

दून पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में टूरिस्ट एजेंट को शांति भंग करने पर किया गिरफ्तार

देहरादून/ ऋषिकेश। ट्रांजिट कैंप में प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्महत्या का प्रयास, नाटक कर शांति भंग करने वाले टूरिस्ट एजेंट को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आज ट्रांजिट कैंप में एक व्यक्ति रवि कुमार पांडे पुत्र विजय शंकर पांडे निवासी ग्राम बालापुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष, जो एक टूरिस्ट एजेंट है तथा लोगों को रजिस्ट्रेशन करा कर चार धाम यात्रा पर ले जाने की बातें कर बहला फुसलाकर पैसे ऐंठने की फिराक में था। अपने साथ कई लोगों को ऋषिकेश लेकर आ गया, चूंकि वर्तमान में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन बंद है, जिस कारण वह किसी भी यात्री का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया। अतः व्यक्ति उक्त व्यक्ति के द्वारा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने हेतु ट्रांजिट कैंप में आत्महत्या का प्रयास/नाटक किया गया। जिस कारण ट्रांसिट कैंप में लोगों में भय व्याप्त हो गया और वहां पर शांति भंग हो गई। जिसे तत्काल मौके पर ही पुलिस फोर्स के द्वारा गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत चालान किया गया है।

Related posts

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पी रहे 02 युवकों का पुलिस ने किया चालान, हुक्का किया गया जब्त*

prabhatchingari

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ

prabhatchingari

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, सीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय

cradmin

महंगे शौक पड़े भारी, दो स्नैचर गिरफ्तार…

cradmin

एसटीएफ का बड़ा प्रहार: उत्तराखंड–नेपाल नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद

cradmin

सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर हड़प लिए थे 55 लाख

prabhatchingari

Leave a Comment