Advertisement

,

रजिस्ट्रेशन न होने से ऋषिकेश, हरिद्वार में फंसे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दिए ये खास आदेश

By: prabhatchingari

On: Wednesday, May 29, 2024 10:38 AM

Google News
Follow Us
------

रजिस्ट्रेशन न होने के कारण हरिद्वार-ऋषिकेश में फंसे यात्रियों के लिए खुशखबरी, CM धामी ने दिए ये खास आदेशचारधाम यात्रियों को अब हरिद्वार-ऋषिकेश में पंजिकरण के लिए लंबी लाइन लगाने और कई-कई दिनों तक यहां रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.सीएम धामी के आदेश पर खास कदम उठाया गया है. रजिस्ट्रेशन न होने के चलते पिछले कई दिनों से हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तराखंड सरकार ने ऐसे यात्रियों के रजिस्ट्रेशन कर उनको स्पेशल पास देकर चारधाम यात्रा पर भेजने की बड़ी सौगात दी है. इनमे वे यात्री हैं जो फर्जी close रजिस्ट्रेशन का शिकार हो गए थे और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे. आज जिला प्रशासन की तरफ से हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन ऐसे हजारों यात्रियों को पास देकर चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया हैचारधाम यात्रियों को अब हरिद्वार और ऋषिकेश में पंजीकरण के लिए लंबी लाइनें लगाने और कई कई दिन तक यहां रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद ऐसे चारधाम यात्रा जो पंजीकरण न होने के चलते यहां फंसे थे, ऐसे लोगों को स्पेशल पास जारी कर चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है. एसडीएम ने की यात्रियों से खास अपील हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में इसके लिए स्पेशल कैंप लगाकर देश के कई राज्यों से यहां आए यात्रियों को रवाना किया जा रहा है. अब तक 10 हजार ऐसे यात्रियों को चारधाम के लिए भेजा जा चुका है. एसडीएम ने उन सभी यात्रियों से यात्रा पर जाने की अपील की है जो किसी न किसी कारण से पंजीकरण न होने के चलते यहां फंसे हुए थे.इन चारधाम यात्रियों में कई ऐसे भी हैं, जो ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों की तरफ से किए गए फर्जी रजिस्ट्रेशन का शिकार हो गए थे और पिछले कई दिनों से यहां फंसे हुए थे. वहीं कई तो ऐसे हैं जिनका केवल 2 धाम का ही पंजीकरण हुआ था. गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के इन श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार के इस कदम की जमकर सराहना करते हुए धामी सरकार को धन्यवाद बोला है.

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment