Prabhat Chingari
Uncategorized

जोशीमठ में तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुक्र, बच्चों को दिखाई जायेगी देश-विदेश की बेहतरीन फिल्म

*चमोली जिले के जोशीमठ में तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुक्र, बच्चों को दिखाई जायेगी देश-विदेश की बेहतरीन फिल्म*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की पहल पर जोशीमठ में मंगलवार से तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुरू हो गया। बाल फिल्म मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज के बच्चों को देश दुनिया की बेहतरीन फिल्में दिखायी गई।
बाल फिल्म मेले की शुरूआत जवाहर लाल नेहरू की पुस्तक ‘भारत एक खोज’ पर श्याम बेनेगल के बने सीरियल भारत एक खोज के पहले एपिसोड ‘भारत माता की जय’ से हुई। बच्चों ने ऑस्कर पुरुस्कृत फिल्म द रेड बलून भी देखी। द रेड बलून एक कालातीत क्लासिक है, जिसने दशकों से दर्शकों को आकर्षित किया है। वर्ष 1956 में रिलीज हुई यह फ्रेंच शॉर्ट फिल्म पास्कल नाम के एक युवा लड़के की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है, जो एक जादुई लाल गुब्बारे से दोस्ती करता है। अल्बर्ट लैमोरिस की ओर से निर्देशित फिल्म आकर्षक कहानी दर्शकों को आश्चर्य और कल्पना की दुनिया में ले जाती है। बच्चों ने इकतारा ग्रुप निर्देशित चंदा के जूते फिल्म भी देखी। यह फिल्म वर्तमान रट्टू शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों पर केंद्रित है। चंदा के जूते एकतारा की पहली फिक्शन फिल्म है। एक छोटी लड़की चंदा, जो अपनी बस्ती की निर्विवाद चैंपियन है और उसकी सहेली शमीन एक बड़े स्कूल में दाखिला लेने के बाद चिंताओं से भरे बैग के बोझ तले दबी हुई हैं। एक स्कूल जो अपने साथ नई किताबें, यूनिफॉर्म और ऐसा बहुत कुछ लेकर आता जो चंदा को बिलकुल पसंद नहीं। स्कूल प्रशासन चाहता है हर बच्चे को जूते अवश्य पहनने चाहिए, जबकि चंदा को जूतों से नफरत है।
इस मौके पर गिरीश तिवारी गिर्दा और नरेंद्र सिंह नेगी के गीत भी गाए गए। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने अस्कोट आराकोट अभियान के बाबत भी बच्चों को बताया कि अस्कोट-आराकोट अभियान बीते 25 मई को अस्कोट से शुरू हो चुका है। अभियान का यह 50वां यानी स्वर्ण जयंती साल भी है। इस बार अभियान की प्रमुख थीम स्रोत से संगम रखी गई है ताकि नदियों से समाज के रिश्ते को गहराई से समझा जा सके और उनकी सेहत पर पड़ रहे दबावों को सामने लाया जा सके।
इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा, जीआईसी के प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार, कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल, मनवर सिंह पाल, प्रभात पाल, अनीता नौटियाल, रेखा राज प्रीति राणा और शशि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग की समीक्षा

prabhatchingari

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे,पुलिस ने किया यातायात प्लान जारी,प्लान देखकर ही निकले घर से वरना हो सकती है समस्या

prabhatchingari

इटली के शिक्षामित्रों ने किया ग्राफिक एरा का दौरा

prabhatchingari

दून के एक बड़े बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

धामी के ऐतिहासिक नकलरोधी कानून को मॉडल के रूप में लागू करेगी केंद्र सरकार*

prabhatchingari

“ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बन्धित विभागों के साथ किया गया समन्वय गोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment