Prabhat Chingari
व्यापार

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

देहरादून-: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग – स्वयं और समाज के लिए” विषय पर ध्यान देते हुए मनाया। सुबह के समय आयोजित किए गए इंटरैक्टिव योग सत्रों में भाग लेने के लिए पीएनबी परिवार विभिन्न क्षेत्रों, मंडलों और पीएनबी के मुख्य कार्यालय में एकजुट हुआ। इन सत्रों में तनाव प्रबंधन, विश्राम तकनीक और प्राणायाम पर महत्त्व दिया गया, जो बैंक की समग्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

इस वर्ष की थीम “योग – स्वयं और समाज के लिए” के क्रम में पीएनबी ने व्यक्तिगत कल्याण को सामाजिक समरसता के साथ जोड़ने में योग के महत्व पर बल दिया। इस कार्यक्रम में इस बात को

रेखांकित किया गया कि नियमित योगाभ्यास मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकता है, जो पीएनबी परिवार के भीतर एक अधिक जुड़ाव के साथ सहयोगी समुदाय को बढ़ावा देता है।  

योग सत्र में श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, कार्यपालक निदेशक गण – श्री बिनोद कुमार और श्री बिभु पी. महापात्र,  सीजीएम, जीएम, जोनल मैनेजरों और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ शामिल हुए।

स्टाफ के सदस्यों को 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर संबोधित करते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम का एक समुच्चय नहीं है बल्कि यह एक गहन अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है। यह आंतरिक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है और बदले में एक अधिक संबद्ध व सहृद्य समाज को बढ़ावा देता है। एक स्वस्थ कर्मचारी एक उत्पादक कर्मचारी होता है, और एक उत्पादक कर्मचारी संगठन की वृद्धि और सफलता में योगदान देता है।”

Related posts

सीग्रम्स रॉयल स्टैग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने ग्लोबल सेंसेशन नेटफ्लिक्स के स्क्विड गेम सीजन 2 के साथ की साझेदारी

prabhatchingari

आरएलजी सिस्टम्स इंडिया और पॉलिसी टाइम्स चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ‘सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन’ के लिए ईएसजी शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन किया

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP ‘बुकिंग्स शुरू’

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 XL750 ट्रांसऐल्प ‘बुकिंग्स शुरू

cradmin

भारत की ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज और तुर्किये की सामेट ने मिलकर दुनिया भर में रहने की जगहों को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन फर्नीचर एक्सेसरीज की पेशकश की है।

prabhatchingari

व्यापार संधियों का विस्तार : आहार 2025 में ऑस्ट्रेलियाई खाद्य की प्रदर्शनी

prabhatchingari

Leave a Comment