Advertisement

होम वोटिंग के दौरान छूटे 07 मतदाताओं के वोटिंग के लिए दोबारा रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

By: prabhatchingari

On: Friday, July 5, 2024 12:47 PM

Google News
Follow Us
------

*होम वोटिंग के दौरान छूटे 07 मतदाताओं के वोटिंग के लिए दोबारा रवाना हुई पोलिंग पार्टियां*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में 29 जून को होम वोटिंग के दौरान छूटे हुए 07 मतदाताओं की घर पर वोटिंग कराने के लिए शुक्रवार को सुबह 05 पोलिंग पार्टियों को गोपेश्वर आरओ कार्यालय से रवाना किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि उप चुनाव में 85 साल से अधिक आयु के 114 वरिष्ठ नागरिक और 27 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 141 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। इसके तहत 29 जून को 134 मतदाताओं ने घर पर वोटिंग की। जबकि ग्राम विनगढ़, बमोथ, नीती-गमशाली, गनियाला और गोपेश्वर में 07 मतदाता घर पर नही मिले थे। इन मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए 05 जुलाई को दोबारा से 05 पोलिंग पार्टियां उनके घर-घर भेजा गया है।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment