*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के तपोवन में राजेन्द्र भंडारी के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गढ़वाल लोकसभा सांसद अनील बलूनी, कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल ने पीपलकोटी बस स्टेशन में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए गढ़वाल लोकसभा सांसद अनील बलूनी जी ने कहा कि “लोकसभा चुनाव मेरा भरपूर साथ दिया है अब मेरी बारी है मै अपने जीवन का एक एक पल आपको समर्पित करूंगा।
सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि ” भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी जी ने कहा कि मैं पुनः आपके बीच में आया हु मुझे आप लोगो ने कभी निराश नही किया मुझे आपका साथ और आशिर्वाद दिया है मैं आपसे वादा करता हु मै क्षेत्र की हर समस्या को दूर करूंगा।
सभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ” मैं राजेन्द्र भंडारी के समर्थन और आपका आशीर्वाद लेने के लिए आप के बीच आया हुं। आप सभी लोग भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी जी के समर्थन में यहां आए हैं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राजेंद्र भंडारी के विजयी होने पर क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा
जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधानसभा प्रभारी विजय कपरूवान, थराली विधायक भोपाल राम टमटा, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला भाजपा प्रभारी कुंदन परिहार, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, दशोली विकासखंड प्रमुख विनीता देवी, जिला पंचायत सद्स्य दीपा राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्सवान, वरिष्ठ भाजपा नेता अयोध्या हटवाल, हरीश पुरोहित, सुनील कोठियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरजा पंवार, हरिबोधनी खत्री, शकुंतला कुंवर, भाजपा कार्यकर्ता पंडित जय कृष्ण जोशी, विपिन उनियाल, मंडल महामंत्री दीपक व सुखविंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।

--- 






