Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ विमान, 18 लोगों की मौत

काठमांडू:- नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को पूर्वाह्न एक विमान के रनवे से फिसल जाने के कारण हुई दुर्घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शौर्य एयरलाइन्स का यह 9एन-एएमई (सीआरजे 200) विमान काठमांडू से पोखरा जाने वाला था। विमान में पायलट सहित 19 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए आया, जैसे ही विमान ने गति पकड़ी अचानक वह एक ओर झुक गया और उसका डैना जमीन से टकरा गया और इसी के साथ विमान में आग लग गई। आग की लपटों में घिरा तेज रफ्तार विमान रनवे से फिसलकर दाहिनी ओर एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद ही हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। विमान के कप्तान मनीष शाक्य को घायलावस्था में निकाल कर एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। टीआईए के प्रवक्ता सुभाष झा ने इस बात की पुष्टि की कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद कर लिए गए हैं ।

Related posts

एसटीएस ग्लोबल ने हिमालयी क्षेत्र के लिए क्लाइमेट रिस्क इंफॉर्मेशन सर्विसेज़ पर आयोजित किया विचार-विमर्श

prabhatchingari

उत्तराखण्ड के युवाओं को जर्मनी में रोजगार और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ेगा समझौता

cradmin

ग्राफिक एरा में विदेश में उच्च शिक्षा पर कार्यशाला

prabhatchingari

पॉलिसी टाइम्स चैंबर ऑफ कॉमर्सव आरएलजी इंडिया ने आयोजित किया तीसरा सस्टेनेबिलिटी समिट 2024

prabhatchingari

भारत ही नहीं पूरे विश्व का भविष्य पतंजलि से तय होगा, ऐसा व्यक्तित्व, चरित्र, नेतृत्व हम यहाँ गढ़ रहे हैं: स्वामी रामदेव

prabhatchingari

चमोली जिले के कनोठ गांव की सपना नेगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) में 99.9 परसेंटाइल हासिल कर समूचे देश में 9वीं रैंक हासिल की

prabhatchingari

Leave a Comment