Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

विदेशी छात्र के लिये देवदूत बनी दून पुलिस‌

देहरादून ,प्रेमनगर को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नंदा की चौकी के निकट पुल के नीचे एक निजी कालेज का विदेशी छात्र पानी के अचानक बढे जल स्तर के कारण नदी के बीच मे फंस गया है तथा पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वो वहां से बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे किसी भी क्षण उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। सूचना पर थाना प्रेमनगर से तत्काल पुलिस बल मय आपदा राहत उपकरणो के साथ मौके पर पहुंचा तो पाया कि उक्त विदेशी छात्र बहुत अधिक घबराया हुआ था। जिसे पुलिस टीम द्वारा आपदा राहत उपकरणों की सहायता से कठिन प्रयासों के पश्चात सकुशल रेस्क्यू किया गया। सूचना पर छात्र के शिक्षण संस्थान संस्थान के कर्मी तथा सहपाठी भी मौके पर पहुंच गये थे। जिनके द्वारा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का विवरण*
माइकल क्यान्डा पुत्र क्यान्डा याये निवासी तंजानिया हाल निवासी केंपस शिक्षण संस्थान प्रेमनगर देहरादून। उम्र 24 वर्ष

*पुलिस टीम:*,उ0नि0 प्रमोद खुगशाल,हे0कां0 शेखर कवि,हे0कां0 पकंज,कां0 अमित सैनी,कां0 राजकुमार,
कां0 सतीश

Related posts

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

cradmin

धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 4 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी ,मानसून सत्र की तिथि और स्थान का निर्णय: सीएम

cradmin

भगवान बद्रीविशाल से की देश और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि सैनिक कल्याण मंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।*

prabhatchingari

Leave a Comment