Prabhat Chingari
दुर्घटना

दुखद सूचना: भारतीय सेना में तैनात चमोली जिला निवासी दीपेंद्र कण्डारी शहीद

*दुखद सूचना: भारतीय सेना में तैनात चमोली जिला निवासी दीपेंद्र कण्डारी शहीद*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित करछुना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी के शहीद होने की दुःखद खबर मिली हैं।दीपेंद्र भारतीय सेना की 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे।जोकि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगडने से शहीद हो गए हैं।दीपेंद्र के शहीद होने की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।उनका पार्थिव शरीर कल रविवार को उनके निवास नयागांव देहरादून पहुंचेगा जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
बता दें कि दीपेंद्र अपने तीन भाईयो में सबसे छोटे हैं,वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चो को छोड़ गये हैं।वर्तमान में दीपेंद्र का परिवार देहरादून के नयागाँव स्थित रतनपुर गाँव में रह रहा हैं।

Related posts

लोखंडी में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

ज्योतिर्मठ मलारी हाईवे सलधार में 20 मीटर क्षतिग्रस्त, आवाजाही ठप्प

cradmin

आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट: महाराज

prabhatchingari

भूस्खलन में फंसे क्षेत्र वासियों को SDRF ने सकुशल बचाया

cradmin

हरिद्वार हाईवे पर डंपर दुर्घटना: दो की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

prabhatchingari

बिजली गिरने से चमोली के बुग्यालों में पशु मृत

cradmin

Leave a Comment