Prabhat Chingari
उत्तराखंड

16 सूत्रीय मांगों को लेकर गौचर में चल रहे धरना प्रदर्शन को मिला क्षेत्रीय ग्रामीणों का समर्थन

*16 सूत्रीय मांगों को लेकर गौचर में चल रहे धरना प्रदर्शन को मिला क्षेत्रीय ग्रामीणों का समर्थन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पिछले पांच दिनों से रामलीला मैदान गौचर में नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की बिजली, पेयजल, यातायात, शिक्षा व्यवस्था सहित मुख्यमंत्री की घोषणाओं, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर का उच्चिकरण, गौचर में पार्किंग की व्यवस्था, राजकीय पालीटेक्निक में नये ट्रेड और रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, मिनी स्टेडियम निर्माण सहित पेयजल, विधुत, स्थानीय विद्यालयों में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति आदि 16 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से कांग्रेस कमेटी गौचर के नेतृत्व में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल सहित भारी संख्या में गांवों के लोगो का समर्थन संघर्ष समिति को प्राप्त हो रहा है।
आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार बताते हैं कि नगर क्षेत्र एवं समीपवर्ती गांवों रानीगढ पट्टी,सारी, बिजराकोट, दसझुला नागपुर का एक मात्र स्वास्थ्य सुविधा हेतु गौचर अस्पताल के उच्चिकरण, पार्किंग निर्माण, मिनी स्टेडियम आदि की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी, लेकिन लम्बे अरसे बाद भी घोषणाओं पर अमल नहीं होने से नाराज़ क्षेत्र की जनता द्वारा पिछले पांच दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे धरना प्रदर्शन के प्रति क्षेत्रीय लोगों का भारी संख्या में समर्थन मिल रहा है। कहा कि समय रहते मांगें नहीं मानी गई तो आन्दोलन उग्र रूप धारण कर सकता है। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र रानौ, क्वीठी, काण्डा, तोली, गैलुग, बमोथ, सूगी, करछूना, कुमेडा, गडूना, सरमोला के लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि गौचर नगर में एम मात्र पार्किंग पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी के समय बनी थी उसमे भी आज निर्वतमान भाजपा पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में टोयलेट बाथरुम बना दिया गया और आज वाहन स्वामी पार्किंग के लिए परेसान है। उस पार्किंग के नीचे वाले फ्लोर में भी पार्किंग बननी थी लेकिन ऊपरी मंजिल पर जहाँ पार्किंग थी वहाँ बाथरुम बनने से आज पार्किंग खत्म कर दिया गया है। दो दिन पूर्व बरसात होने के कारण नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई राष्ट्रीय राजमार्ग, एव हवाई पट्टी के पानी से नगर क्षेत्र में कल भराव की उत्पन्न हो रही समस्याओं से जूझ रहे भट्टनगर की मां बहिने, एव साकेतनगर की मा बहिने भी धरना स्थल पर पहुचे है। उन्होंने भी 16 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया और आगे इन सभी मांगों को अपने समर्थन की बात कही है।
आज क्रमिक धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार,नगर महामंत्री मनोज नेगी, गौचर मण्डलम अध्यक्ष जगदीश कनवासी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी,पूरण नेगी,पूर्व सभासद ताजबर कनवासी, एस प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज ,जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, जिला महामंत्री हरीश नयाल जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी,बीना देबी,पुष्पा बिष्ट,अनीता थपलियाल,सोनी थपलियाल,दीपा देबी,ममता राणा,जयन्ती बहुगुणा, आशा देबी,रामेश्वरी देबी,चैता देबी,यशोदा देबी,घुघरा देबी,बीना देबी,बिमला देबी,सतेश्वरी देबी,माया देबी,सुलोचना देबी,कृष्णा देबी,शुशीला देबी, उमराव सिंह नेगी रघुनाथ सिह बिष्ट, जीत सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह खत्री, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, लक्षमण पटवाल,पूरण नेगी,गजपाल नेगी जिला उपाध्यक्ष एम एल टमटा,जिला महामंत्री हरीश कुमार सूर सिंह नेगी,जगदम्बा प्रसाद थपलियाल,लक्षमण भण्डारी, बिजयराज, सूरज रावत पूर्व प्रधान क्वीठी,राज कुमार,रमेश लाल,भगत सिंह कण्डारी, राजेन्द्र नेगी,नरेन्द्र भण्डारी ,यशपाल सिंह नेगी,राजेन्द्र आर्य, गोपाल लाल, बच्ची लाल, बिक्रम नेगी,अंकित कण्डारी, भूपेन्द्र नेगी,डाक्टर सजय पाठक,रणबीर सिंह रावत,मंगल सिंह बिष्ट,राकेश कनवासी, पंकज नेगी,पंकज भण्डारी , भरत नेगी आदि आन्दोलन कारी क्रमिक धरना प्रदर्शन पर डटे रहे‌।

Related posts

महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की

prabhatchingari

राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण रही पर्यटन विभाग की भूमिका

cradmin

भाजपा प्रत्याशियों के पास मोदी के अलावा कोई मुद्दा या उपलब्धि नहीं : धस्माना

prabhatchingari

मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री रवाना, कल खुलेंगे धाम के कपाट

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शिवांश गौड़ बने एडब्लूएस जैम ग्रैंडमास्टर

prabhatchingari

भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार से विधायक दुर्गेश्वर लाल ने करी मुलाकात

prabhatchingari

Leave a Comment