Advertisement

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के भैय्या बहिनों ने आईटीबीपी जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 28, 2026 6:45 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गौचर की छात्र – छात्राओं ने भाई बहिन के अटूट प्रेम का संदेश देते हुऐ रक्षाबंधन कार्यक्रम को आईटीबीपी के वीर जवानों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय की बहिनों व आचार्य बहिनों ने भाईयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा भाईयों ने अपनी बहिनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। एक दूसरे ने भाई बहिन के इस पवित्र पर्व की आपस में शुभकामनाएं भी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश देते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

और भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के इस पवित्र पर्व का महत्व भी बताया गया। इस भावपूर्ण अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने सभी बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ देश की सीमाओं एवं राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपने अटूट संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी सहित समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहनों ने सहभागिता की। प्रधानाचार्य श्री चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान, कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम का भी संदेश देता है। रक्षाबंधन का यह सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment