Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार समेत 6 DM व 32 IAS के विभागों में हुआ बदलाव

देहरादून,उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ज्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है। चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ‘यूनियन वेलनेस डिपॉजिट’ का शुभारंभ – एक अनूठी 375-दिवसीय खुदरा अवधि जमा योजना

prabhatchingari

ग्राफिक एरा की टीमों ने आदि कैलाश दौड़ मार्ग पर लगाए कैंप

cradmin

आर्किड फार्मिंग बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

prabhatchingari

पर्यावरण व प्रदूषण से निपटने पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन नौ से शुरू

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसन्तोत्सव की दी शुभकामना

prabhatchingari

हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से पंतनगर में सखी उत्सव, महिला समूहों ने दिखाई प्रतिभा

cradmin

Leave a Comment