देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री एवं संयोजक कार्तिक थपलियाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 102 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष मित्ता सिंह, राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल एवं राज्य मंत्री ओमबीर राघव सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर मंडल मदन, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विनायक नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जखमोला, जिला मंत्री संकल्प चमोली, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तुषार वर्मा, आकाश रतूड़ी, दक्ष पुरी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में जीवनरक्षक साबित हो सकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया और ‘रक्तदान—महादान’ का संदेश दिया। आयोजकों ने अधिक से अधिक स्वस्थ लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का आह्वान किया।













