Prabhat Chingari
शिक्षा

भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने पाया प्रथम स्थान

*भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने पाया प्रथम स्थान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण का विषय “पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय समाज एवम राजनीति पर योगदान” निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ डीएस नेगी, डॉ विनीता रावत, डॉ मनीष कुमार मिश्रा रहे।
मंच संचालन डॉ दिकपाल कंडारी द्वारा किया गया। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ भावना मेहरा द्वारा निर्णायकों, सभी प्रतिभागियों और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संध्या, डॉ दिनेश पंवार और शिवानी सहित स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राफिक एरा में छात्रों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

cradmin

दो दिवसीय आदि विज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन

prabhatchingari

आर्यन स्कूल में ‘स्पिन ए यार्न’ स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

cradmin

राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर का सात दिवसीय एन एस एस शिविर शुरू

cradmin

इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन, श्रेया पुरोहित बनी मिस फ्रेशर

prabhatchingari

यूपीईएस-हेस्को की राष्ट्रीय पहल, पर्यावरणीय शिक्षा के लिए बनेगा भविष्य-उन्मुख करिकुलम फ्रेमवर्क

cradmin

Leave a Comment