Advertisement

भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने पाया प्रथम स्थान

By: prabhatchingari

On: Wednesday, September 11, 2024 7:02 PM

Google News
Follow Us
------

*भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने पाया प्रथम स्थान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण का विषय “पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय समाज एवम राजनीति पर योगदान” निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ डीएस नेगी, डॉ विनीता रावत, डॉ मनीष कुमार मिश्रा रहे।
मंच संचालन डॉ दिकपाल कंडारी द्वारा किया गया। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ भावना मेहरा द्वारा निर्णायकों, सभी प्रतिभागियों और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संध्या, डॉ दिनेश पंवार और शिवानी सहित स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment