देहरादून, उत्तराखण्ड़ राज्य बनने के बाद से राज्य में जमीन खरद फरोख्त धंधा खूब फलने फूलने लगा, बेखौफ भूमाफिया फर्जी कागजात बनवाने में भी पीछे नहीं है, इन सब फर्जी वाड़े को लेकर राजपुर रोड़ जाखन निवासी प्रवीण भारद्वाज ने स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया l
पत्रकारों से रूबरू होते हुये प्रवीण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी जाखन थाना राजपुर के संरक्षण में पल रहा भू-माफिया राजकुमार फर्जी पेपर बनाने का मास्टर माईन्ड संजय नौटियाल, भूपेन्द्र कठैत से फर्जी पेपर बनवाकर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाया, जिसमें अधिशासी अभियन्ता (दक्षिण) के फर्जी हस्ताक्षर एवं सरकारी मोहर बनाकर फर्जी प्रमाण पत्र बनाया गया और फर्जी पेपर के आधार पर बनवाया गया स्थाई निवास प्रमाण पत्र का उपयोग न्यायालय आयुक्त गढ़वाल के यहाँ किया गया। भारद्वाज ने कहा कि इन भू-माफियाओं अंसल ग्रीन वैली की करोडो रूपए की जमीने बेची गयी और बची हुई स्मृति वन पार्क की जमीन खुल्लेआम गुण्डागर्दी और फर्जी पेपर बनाकर बेची जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब सोसाइटी के लोग सोसाइटी के स्मृति वन पार्क, यूडी लैण्ड पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिये जाते तो तुरन्त पुलिस आ जाती है और कब्जाधारियों का समर्थन करते हुये सोसाइटी के लोगों को धमकाकर भगा देती है।
पत्रकारों के समक्ष भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव, एमडीडीए, डीआईजी (एसआईटी) न्यायालय आयुक्त गढ़वाल जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के भी आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने राजकुमार के स्थाई निवास बनाने वाले अधिकारियों की जाँच कराने की मांग की और उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्य की जानी चाहिए। राजकुमार ने सूरज, पवन एवं अन्य लोगों को करोड़ो रूपए की जमीन फर्जी पेपर बनाकर बेच चुका है। कुछ बची हुई सोसाइटी की जमीन बेचकर भागने की तैयारी कर रहा हैं।
यदि अपराधी की सबूतों सहित जानकारी होने के बाद भी समय पर कार्यवाही नहीं की जाती है और अपराधी को अपराध करके भागने का पूरा मौका दिया जाता है तो इसके लिये पुलिस चौकी जाखन थाना राजपुर जिम्मेदार होगा।
भारद्वाज ने कहा कि राजकुमार दो साल पहले उत्तर प्रदेश बरेली जनपद से देहरादून आया था और पुलिस चौकी जाखन में कुक का कार्य करता है। उसका पुलिस वेरीफिकेशन क्यों नहीं कराया गया। क्या पूर्व में भी कोई गम्भीर अपराध करके भागकर देहरादून आया है यह जॉच का गम्भीर विषय है।
वहीं राजकुमार ने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिये फर्जी दस्तावेज का उपयोग किया, जिसे जिलाधिकारी कार्यालय में भी फर्जी दस्तावेजों को नजर अंदाज किया गया।
पत्रकार वार्ता में प्रवीण भारद्वाज के साथ अनुपमा भारद्वाज भी मौजूद रही |
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
