Advertisement

शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पड़ी भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार।

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 3, 2026 4:54 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों के लोग सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस की समझाइश को दरकिनार करते हुए और अधिक उग्र हो गए। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर में सूचना मिली कि पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है और दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस की बात मानने के बजाय और अधिक उग्र हो गए तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अब्दुल गुज्जर (33), पुत्र जिदाहसन, निवासी गुरु नानक एनक्लेव, ब्रह्मपुरी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून।
अब्दुल मुल्तलिब (18), पुत्र जिदाहसन, निवासी गुरु नानक एनक्लेव, ब्रह्मपुरी, देहरादून।
वंश (24), पुत्र मनोज, निवासी ग्राम बेहट, शाकुम्बरी तिराहा, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
पुलिस की इस कार्रवाई को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 3, 2026

November 3, 2026

November 3, 2026

November 3, 2026

November 3, 2026

November 3, 2026

Leave a Comment