Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

श्री बद्रीनाथ धाम के पास नदी में बहे 2 व्यक्ति, SDRF ने किया 1 का रेस्क्यू, दूसरे की सर्चिंग जारी

देहरादून/चमोली, बद्रीनाथ धाम के गांधी घाट से दो व्यक्तियों के बहने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ एवम अन्य फोर्स द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया गया किंतु दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया जिसकी SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम *सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया* एवम लापता व्यक्ति का नाम *डॉक्टर बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया* जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 14 सितंबर 2024 को भारत आए थे।

चारधाम की यात्रा करने के उपरांत आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन है।

Related posts

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग 16 अप्रैल को होगी आरपार सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीएम का निरीक्षण

prabhatchingari

हर अधिवक्ता की आवाज़ बनेगा परिषद मंच: रंजन सोलंकी

cradmin

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल का हेली हुआ दुर्घटना ग्रस्त

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ, सुरक्षित यात्रा हेतु चमोली पुलिस तैयार

prabhatchingari

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

cradmin

वीसी MDDA बंशीधर तिवारी ने निर्माणाधीन आढ़त बाजार को लेकर सभी कार्यो को ससमय पूर्ण करने को बैठक में दिए निर्देश

cradmin

Leave a Comment