Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक और पार्टी की महिला मोर्चे की अध्यक्ष आशा नौटियाल पर किया विश्वास,दो प्रतिद्वंदी पूर्व विधायकों के आमने सामने होने से मुकाबला हुआ दिलचस्प

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले उत्तराखांड के विधानसभा उपचुनाव 2024 हेतु एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

विधानसभा उपचुनाव 2024 केदारनाथ विधान सभा के लिए आशा नौटियाल को विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया है।

आशा नौटियाल के पास फिलहाल वर्तमान में भाजपा की महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व है।

आशा नौटियाल 2002 में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर केदारनाथ विधानसभा की प्रथम विधायक बनी थी। लेकिन

2012 में पराजित हुई थीं।

पार्टी ने उनपर पुनः अपना विश्वास जताते हुए एक बाद फिर से टिकट दिया है। हालांकि वर्तमान में केदारनाथ सेट से विधायक रही शैला रानी रावत की अचानक ही मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।जिसको लेकर उपचुनाव होने जा रहे हैं।स्व. शैला रानी की पुत्री ऐश्वर्या को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उनको ही टिकट देने जा रही है। लेकिन कांग्रेस से केदारनाथ के साथ पूर्व विधायक को टिकट की घोषणा के बाद बड़े कद की वजह से संभतः पार्टी नेतृत्व ने आशा नौटियाल पर विश्वास किया। लेकिन अब कयास लग रहे हैं कि केदारनाथ उपचुनाव का मुकाबला जोरदार अवश्य हो गया है।

Related posts

मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर डीएम, एसएसपी ने संबंधित विभाग के साथ की संयुक्त बैठक

prabhatchingari

चारधाम यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी एम्स की ड्रोन मेडिकल सेवा 

prabhatchingari

BIS ने पेश किया घरेलू एडॉप्टर्स का नया मानक IS 19174 : 2025

cradmin

नाबालिग के प्रसव मामले में अभियुक्त को थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

cradmin

ओलंपस हाई में सीबीएसई कपैसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन

cradmin

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment