Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा थाना गैरसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

*पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा थाना गैरसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग, श्री अमित कुमार सैनी द्वारा थाना गैरसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय के रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, आर्म्स – एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, बैरकों, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
थाना अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यो व जीपी लिस्ट का गहनता से निरीक्षण कर अध्यावधिक रखने हेतु कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी/ कर्मचारीगणों को अस्लाहों तथा थाना परिसर, थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिए गए। थाने के आपदा उपकरणों का बारिकी से निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों को हर समय चालू स्थिति में रखें ताकि किसी भी आपातकाल की स्थिति में उपकरणों को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रयोग में लाया जा सके।
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, मादक पदार्थ का सेवन न करने, साफ-सुथरी वर्दी पहनने की हिदायत दी गई।

Related posts

एसटीएफ उत्तराखंड ने रांची से पिता-पुत्र को दबोचा

cradmin

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में महिंद्रा क्लब के नांदी फाउंडेशन द्वारा कौशल विकास एवं वक्तित्व विकास प्रशिक्षण दिया गया..

prabhatchingari

बॉबी पंवार का आरोप, 13 नम्बर लाकर भी मंत्री की बेटी बनी चिकित्सा अधिकारी, UKMSB भर्ती में भ्रष्टाचार!

prabhatchingari

हाई वैल्यू सगन्ध फसलों से किसानों की आय बढ़ेगी: मुख्य सचिव

cradmin

यमुना पुल के पास आल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

कांवड़ मेला 2025: डीजीपी उत्तराखंड ने दिए सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर सख्त निर्देश

cradmin

Leave a Comment