देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने रोबोटिक तकनीक से घुटने की सर्जरी करने में सफलता प्राप्त की है।
लम्बे समय से गठिया से पीड़ित मरीज को उपचार के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से टोटल नी-रिप्लेसमेण्ट सर्जरी सफलतापूर्वक कर दी। यह सर्जरी आर्थोपेडिक विभाग के डा. एल्विस बेंजामिन के नेतृत्व में डा. नरेन्द्र नागरा व अन्य चिकित्सकों ने की।
डा. एल्विस बेंजामिन ने बताया कि इस तकनीक से सर्जरी के दौरान रोबोट फीडबैक देकर इंप्लाण्ट को सही जगह लगाने में मदद करता है। इससे टिश्यू को कम नुकसान होता है व मरीज को कम तकलीफ होती है। उन्होंने बताया कि सर्जरी से पहले रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके मरीज के घुटने का थ्री-डी माॅडल तैयार किया गया था जिससे योजनाबद्ध तरीके से सर्जरी की गई। इस सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
ग्राफिक एरा अस्पताल ने रोबोटिक तकनीक से नी-रिप्लेसमेण्ट सफल सर्जरी
By: prabhatchingari
On: Tuesday, December 10, 2024 11:11 PM
---Advertisement---





