Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगी ₹10 लाख की सहायता

देहरादून,भीमताल।:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Related posts

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

cradmin

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण

cradmin

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ*

prabhatchingari

सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध मुख्य सचिव ने जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी*

prabhatchingari

आज का पंचांग व राशिफलः चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजन का विशेष योग

cradmin

ग्राफिक एरा के छात्र ने यू.के. में जीते दो पदक

cradmin

Leave a Comment