Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयखेल–जगत

तीरंदाजी ने 55 साल की उम्र में जीता गोल्ड मेंडल

देहरादून (शिवांश कुंवर) , सरबजीत कौर ने 55 साल की उम्र में थाईलैंड ओपन मास्टर्स तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 18 से 26 जनवरी 2025 तक थाईलैंड में आयोजित हुई थी। सरबजीत कौर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल इस प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया, बल्कि यह भी साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है और सफलता पाने के लिए जुनून, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है।

पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सरबजीत कौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरबजीत कौर की यह उपलब्धि न केवल तीरंदाजी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो जीवन में किसी भी उम्र में अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

सरबजीत कौर की इस सफलता से यह भी साबित होता है कि महिलाओं की भागीदारी और उपलब्धियां खेलों में निरंतर बढ़ रही हैं। यह सफलता न केवल देहरादून बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस जीत ने अन्य युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Related posts

खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान, राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 करोड़ की सौगात : हेमराज बिष्ट

cradmin

पहाड़ की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं सीएयू की सचिव

cradmin

38 वें राष्ट्रीय खेल…मौली’ केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार,लोगो भी और आकर्षक, जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंडी प्रतीक आयेंगे नजर

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने आयोजित किया रेंजर्स पूल चैम्पियनशिप 2025

cradmin

ऋषिकेश फाल्कन्स ने रिकॉर्ड तोड़ रोमांचक मुकाबले में 231 रन का लक्ष्य हासिल किया

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने 10 किमी की मैराथन वॉक का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment