Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की वार्षिक बैठक हुई संपन्न*

*उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की वार्षिक बैठक हुई संपन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की वार्षिक बैठक बृहस्पतिवार को रेसकोर्स देहरादून में संपन्न हुई।
महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर बौद्ध ने बताया कि महासंघ की प्रांतीय बैठक में उच्च शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्राध्यापकों के महासंघ को शीघ्र शासन द्वारा मान्यता दिलाने का का संकल्प पारित किया गया। उन्होंने कहा कि शासन को शीघ्र ही प्राध्यापकों की ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन छुट्टियों में कटौती बंद करनी चाहिए।
महासंघ के प्रमुख सलाहकार प्रो. यतीश वशिष्ठ ने कहा कि उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों से सिर्फ शिक्षण एवं शोध कार्य ही करवाए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में बीसीए, बीबीए एवं बीपीएड कोर्स संचालित किए जाएं।
महासंघ के वरिष्ठ सलाहकार प्रो. बीसी शाह ने कहा कि 2010 में विनियमित प्राध्यापकों को शीघ्र ही करियर प्रौन्नति योजना का शीघ्र लाभ दिया जाय तथा नॉन पीएचडी प्राध्यापकों को सेवारत रहते हुए ही प्री पीएचडी कोर्स पूर्ण करने की अनुमति दी जाय।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रांतीय महासचिव डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि प्राध्यापकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर महासंघ का एक शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री से भेंट करेगा।
इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से डॉ. डीएन तिवारी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. दिवाकर बेबनी, डॉ. मुक्ता डंगवाल, डॉ. किशोर चौहान, डॉ. बीसीएस नेगी, डॉ. पूनम रावत, डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

cradmin

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड: राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

prabhatchingari

राजशाही को चुनौती देने के लिए हूं तैयार – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

prabhatchingari

भाजपा महानगर आगामी 111वी मन की बात को लेकर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान पर आने के प्रयास को लेकर कार्यकर्ता बढ़ चढकर भाग लेंगे…सिद्धार्थ अग्रवाल

prabhatchingari

चाणक्य सम्मान के चतुर्थ संस्करण का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न*

prabhatchingari

Leave a Comment