Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में लक्ष्य सेन का जोरदार स्वागत

देहरादून, शटलर लक्ष्य सेन ने युवाओं से अपने सपने पूरे करने के लिए जुनूनी अंदाज में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने विश्वविद्यालय में पहुंचकर कहा कि किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेहनत और जुनून का होना बहुत जरूरी है।
लक्ष्य सेन आज दोपहर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि लक्ष्य सेन से पूरे देश की उम्मीदें जुड़ी हैं। लक्ष्य ने देश विदेश में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। हमें लक्ष्य पर नाज़ है और उनके अभिभावकों ने जिस तरह संघर्ष करके लक्ष्य को रहा दिखाई है वह सबके लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
डॉ. कमल घनशाला ने लक्ष्य सेन की विश्व बैडमिंटन रैंकिंग 12 से 10 होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लक्ष्य सेन को सम्मानित करने के साथ ही ग्यारह लाख रुपए का चेक भेंट किया और छात्र-छात्राओं से लक्ष्य सेन की तरह अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर परिश्रम करने का आह्वान किया। लक्ष्य के साथ ही उनके पिता डी. के. सेन व माता निर्मला धीरेन्द्र सेन को भी सम्मानित किया गया। लक्ष्य सेन ने छात्र-छात्राओं से खेलों और अपने अब तक के सफर के कई अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं में लक्ष्य सेन के साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ लगी रही और कई छात्र-छात्राओं ने उनके ऑटोग्राफ भी लिए।

Related posts

यही रात अंतिम यही रात भारी चुनाव की आखिरी घड़ी में राजनीति दल हुए चौकन्ना हर गली हर मोहल्ले में रख रहे है नजर

prabhatchingari

दून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला,चार की मौके पर ही मौत

prabhatchingari

मुख्य सचिव का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

cradmin

पीएनबी ने अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में नए फीचर्स जोड़े

prabhatchingari

SDRF ने पशु लोक बैराज से बरामद किया एक महिला का शव

prabhatchingari

एमडीडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

prabhatchingari

Leave a Comment