Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री तत्काल त्यागपत्र दें – सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए दर्दनाक हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए उक्त मांग उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए की। श्री धस्माना ने कहा कि अगर रेलवे मंत्री आज रात तक त्यागपत्र नहीं देते तो प्रधानमंत्री को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। श्री धस्माना ने कहा कि रेलवे मंत्री तथा रेलवे विभाग लगातार पूरे देश को महाकुंभ की तैयारियों के बारे में गुमराह करता रहा और दावा करता रहा कि देश भर में केंद्रीय सरकार ने पिछले तीन वर्षों से महाकुंभ की तैयारियों के लिए पांच हजार करोड़ रुपए खर्च कर बेहतरीन तैयारियां की हैं किन्तु कल रात्रि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे ने रेलवे की तैयारियों की कलाई खोल के रख दी।श्री धस्माना ने कहा कि रेलवे विभाग ने जिस गैर जिम्मेदारी से हादसे के तथ्य आंकड़े छुपाने का प्रयास किया अगर वो जिम्मेदारी के साथ आपदा प्रबंधन में जुटती तो शायद पीड़ित लोगों को राहत मिलती लेकिन रेलवे मंत्री रेलवे विभाग ने पूरी ताकत सच्चाई छुपाने में लगाई जो शर्मनाक हैं इसलिए अब बिना समय गंवाएं केंद्रीय रेलवे मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Related posts

एसटीएफ का बड़ा प्रहार: उत्तराखंड–नेपाल नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद

cradmin

स्पिक मैके ने आयोजित करा कलारीपयट्टू प्रदर्शन

prabhatchingari

पुलिस लाईन गोपेश्वर एवं जनपद के समस्त थानों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव*

prabhatchingari

राफ्ट का परमिट स्थानांतरित न करने को लेकर राफ्टिंग व्यवसाईयों ने किया प्रदर्शन

prabhatchingari

यमुनोत्री धाम में आये एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब होने पर एसडीआरएफ ने पहुँचाया अस्पताल।*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

cradmin

Leave a Comment