Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बाल स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम का लिया संकल्प

कक्षा तीन से नौवीं तक के 560 बाल स्वयंसेवक बने प्रतिभागी

देहरादून : पथसंचलन कार्यक्रम में बाल स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया। कक्षा तीन से नौवीं तक के 560 बाल स्वयंसेवक कार्यक्रम के प्रतिभागी बने।
तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रांत कार्यालय में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यालय प्रमुख सतेंद्र ने बाल स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में बालकों कीअहम भूमिका है। बालकों में अभी से प्रेरणा जगेगी तो आगे यहीं देश के कर्णधार बनेंगे। उन्होंने बाल स्वयंसेवकों को राष्ट्रप्रेम का संकल्प दिलाया। इस दौरान बालकों ने देशभक्ति गीत गाए। बाद संघ कार्यालय से शुरू हो कर बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन मच्छी बाजार, पलटन बाजार, धामावाला, हनुमान चौक, झंडा बाजार से होते हुए वापस संघ कार्यालय में आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महानगर संघ चालक कैलाश मैलाना, महानगर प्रचारक डा. नरेंद्र, महानगर बौद्धिक प्रमुख युद्धवीर, महानगर विद्यार्थी प्रचारक देवराज, विजय शर्मा, शंकर, राहुल पेटवाल, सतीश कश्यप,अमित, राकेश, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कैबिनेट की बैठक खत्म, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

prabhatchingari

डम्फर की चपेट में आने से युवती की हुई मौत,पुलिस ने डम्फर चालक को किया गिरफ्तार

cradmin

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, सीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय

cradmin

कीवे इंडिया ने एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के साथ के300 एसएफ लॉन्च किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

prabhatchingari

विज्ञान धाम-युकॉस्ट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment