कक्षा तीन से नौवीं तक के 560 बाल स्वयंसेवक बने प्रतिभागी

देहरादून : पथसंचलन कार्यक्रम में बाल स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया। कक्षा तीन से नौवीं तक के 560 बाल स्वयंसेवक कार्यक्रम के प्रतिभागी बने। 
तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रांत कार्यालय में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यालय प्रमुख सतेंद्र ने बाल स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में बालकों कीअहम भूमिका है। बालकों में अभी से प्रेरणा जगेगी तो आगे यहीं देश के कर्णधार बनेंगे। उन्होंने बाल स्वयंसेवकों को राष्ट्रप्रेम का संकल्प दिलाया।
इस दौरान बालकों ने देशभक्ति गीत गाए। बाद संघ कार्यालय से शुरू हो कर बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन मच्छी बाजार, पलटन बाजार, धामावाला, हनुमान चौक, झंडा बाजार से होते हुए वापस संघ कार्यालय में आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महानगर संघ चालक कैलाश मैलाना, महानगर प्रचारक डा. नरेंद्र, महानगर बौद्धिक प्रमुख युद्धवीर, महानगर विद्यार्थी प्रचारक देवराज, विजय शर्मा, शंकर, राहुल पेटवाल, सतीश कश्यप,अमित, राकेश, आदि उपस्थित रहे।

--- 






