Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जुमला साबित हुआ धामी सरकार का भू कानून पहाड़ी एकता मोर्चा

देहरादून : पहाड़ी एकता मोर्चा के फाउंडर
इं. डीपीएस रावत ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बीजेपी सरकार ने लीपा पोथी कर भू कानून लागू तो कर दिया है पर अभी सौ गज का अहम् प्रावधान रखा है ताकि बाहरी राज्यों के लोग अभी भी जमीन खरीद सके और अगर एक ही परिवार के चार लोग मिलकर सौ सौ गज के प्लॉट खरीद सकते है तो फर्क क्या रह जाएगा पहले और अबके कानूनों में, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों ने 500 स्क्वायर मीटर जमीन खरीदने का प्रावधान रखा था बाद में ढाई सौ स्क्वायर मीटर पर बीजेपी सरकार ने नया कानून पारित किया,और अब वहीं सौ गज का कानून लगाकर फिर से विधानसभा में पारित किया, फर्क साफ है सरकार की साफ नियत नहीं हैं।
इं. डीपीएस रावत ने कहा कि पिछले चौबीस सालो मे उत्तराखंड की जमीनों का चीरहरण हुआ है और इसमें बीजेपी कांग्रेस, यूकेडी की मिली जुली सरकार शामिल रही हैं,पिछले 24 सालों में बीजेपी कांग्रेस की सरकार बनी, पर आजतक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड परिसंपत्तियों का ठीक से बंटवारा नहीं हुआ हैं आज भी उतर प्रदेश सरकार के पास करोड़ों रूपयों की उत्तराखंड की संपत्ति गिरफ्त है! पर उस मुद्दे पर कोई भी सरकार कुछ नहीं बोलती हैं।
एन डी तिवारी और त्रिवेन्द्र रावत की सरकार ने तो पहाडी जिलों की मसूरी, ऋषिकेश, नीलकंठ लैंसडाउन, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, चम्पावत, पिथौरागढ़, सभी मुख्य जमीनों को पूरा सेल कर दिया था जिसमें आज हजारों रिसॉर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं,
इं. डीपीएस रावत ने कहा कि जब तक सरकार पूर्ण रूप से शक्त भू कानून हिमांचल प्रदेश के तरह लागू नहीं करती हैं तब तक बाहरी राज्यों के लोगों सरकारी की मिली भगत से जमीन की खरीद फ़रोद करते रहेंगे, और फिर एक दिन सरकार पच्चीस गज का भी प्रावधान लेकर विधानसभा सभा में पारित कर देगी पर तब तक पूरी जमीन बिक जायेगी! और फिर उत्तराखंड के लोगों को अपने आप पर गर्व होगा कि हमने सबसे बड़ी भूल कर दी, आज भी पहाड़ों में जमीन बेचकर लोग मालिक नहीं चौकीदार बनकर नौकरी कर रहे!

Related posts

घटती छात्र संख्या की जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

prabhatchingari

सीमांत जनपद में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम ने दी बडी सौगात…..

prabhatchingari

महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा निगम कार्मिकों हेतु विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है

prabhatchingari

बजाज कैपिटल ने भारत को फिनेंशली सिक्योर करने के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया

prabhatchingari

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर की पूर्व छात्रा राज्य लोक सेवा आयोग में बनी असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स*

prabhatchingari

Leave a Comment