,

ग्राफिक एरा में राष्ट्रवाद 2.0 शिक्षित युवा राजनीति को कैरियर बनाएं

By: prabhatchingari

On: Saturday, March 1, 2025 9:27 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून , ग्राफिक एरा में राष्ट्रवाद 2.0 के नाम से आयोजित यूथ पार्लियामेंट में साक्षी शर्मा ने बाजी मारी। राज्य के वित्त व संसदीय मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शिक्षित युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया।

राष्ट्रवाद 2.0 नेशनल यूथ पार्लियामेण्ट एण्ड माॅडल युनाईटेड नेशन्स के समापन सत्र को श्री अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं और देश की संसद व्यवस्था के संबंध में युवाओं को जागरूक करते हैं । इने कार्यक्रमों में भाग लेने से लोकतंत्र की समझ व तर्क वितर्क करने की क्षमता बढ़ती है।साथ ही अपनी बात कैसे रखें इसका भी ज्ञान होता है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने के आह्वान का उल्लेख करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि राजनीति को बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है । उन्होंने युवाओं से राजनीति को भी अपने कैरियर विकल्प में रखने को कहा । सुप्रिम कोर्ट के अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने ़छात्र-छात्राओं से कहा कि वह काम करें जिसमें आपको खुशी मिलती हो उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा की कार्य कोई भी हो लेकिन दृढ और संकल्प का होना जरूरी है। स्कूल ऑफ लॉ के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक गोयल ने राष्ट्रवाद 2.0 पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रवाद 2.0 में विभिन्न विश्व विद्यालय के छात्र छत्रों ने इसमे भाग लिया । इसमें विभिन्न श्रेणियों में-छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ सांसद मैं पहला स्थान साक्षी शर्मा ,दूसरे स्थान निशा शर्मा व तीसरा स्थान दिव्यांशु पूरी ने हासिल किया , ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट में पहला स्थान प्रणव सिंह, दूसरा स्थान शुभम कुमार, तीसरा स्थान अधिवेश प्रसाद ने हासिल किया।ऑल इंडिया स्टेकहोल्डर्स मीट में पहला स्थान आयुष रंजन, दूसरा स्थान गुरलीन कौर ,तीसरा स्थान, आकाश राज ने हासिल किया। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में लक्षित टंडन ने पहला, अंजलि राणा ने दूसरा, विधि गौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरनेशनल प्रेस में बेस्ट मीडिया डेलीगेट में पहला स्थान शामू ने हासिल किया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की यूथ पार्लियामेण्ट सोसायटी ने स्कूल आॅफ लाॅ, स्कूल आॅफ कामर्स, मैनेजमेण्ट और कम्प्यूटिंग के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, ग्राफ़िक एरा के निदेशक अवस्थापना डॉ. सुभाष गुप्ता ,डा. मान्या गुप्ता, हर्षित सिंह जादौन, दिव्यांश वशिष्ठ, स्तुति भण्डारी, हिमांशी भाटिया, राकेश तिवारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा मलकानी , हिमांशु बिष्ट और जानवी कुकरेती ने किया।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment