Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से टूटा,

*गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से टूटा, पुलना-भ्यूंडार के लोगों का संपर्क मुख्य मार्ग से कटा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोविंघाट में हेमकुंड और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मुख्य मोटर पुल चट्टान टूटने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे गोविंद घाट में स्थित हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
जिससे अब पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। 2013 में क्षेत्र में आयी आपदा के बाद इस मोटर पुल का निर्माण किया गया था। ये पुल हेमकुंड, फूलों की घाटी और कागभूशंडी जैसे ट्रैकिंग औए धर्मिक स्थलों को जोड़ने वाला मुख्य पुल था।
25 मई को सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने है ऐसे में मुख्य पुल का टूट जाना कहीं न कहीं परेशानी का शबब जरूर है। इसके अलावा पुलना -भ्यूंडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कट गया है। दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के उस पार फंस गए है। ऐस में वैकल्पिक पुल ही अब आवाजाही का संसाधन हो सकता है।

Related posts

वर्तमान तनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान

prabhatchingari

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत*

cradmin

शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी…

prabhatchingari

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

cradmin

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

Leave a Comment