Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून /विकास नगर शिवम अहिरवार पुत्र भज्जू अहिरवार निवासी ग्राम रांव, घोंघू खिरिया, जिला दतिया, मध्यप्रदेश ने थाना विकासनगर, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरबर्टपुर चौक पर मोबाइल फोन से बात कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से Realme C3 मोबाइल फोन छीनकर भाग गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना विकासनगर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 304(2)BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया
घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही:

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

आसपास के इलाकों और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया।

संदिग्ध के संबंध में सूचनाएं एकत्रित की गईं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया

पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 15/03/2025 को पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त हरबर्टपुर क्षेत्र में फिर सक्रिय है और कहीं भागने की फिराक में है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा।

अपराधिक इतिहास: अभियुक्त पूर्व में भी लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और कई बार जेल जा चुका है।

अभियुक्त के कब्जे से बरामद सामान:

शिकायतकर्ता का लूटा हुआ Realme C3 मोबाइल फोन

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

अभियुक्त का कबूलनामा:

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देता

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने को दें।

Related posts

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

prabhatchingari

ग्राफिक एरा की टीमों ने आदि कैलाश दौड़ मार्ग पर लगाए कैंप

cradmin

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

prabhatchingari

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम के किये दर्शन

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने गर्दन से 1 किलोग्राम का ट्यूमर

cradmin

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से कि शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

Leave a Comment