Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

केदार बाबा मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाने का काम शुरू,2 मई को खुलेंगे के कपाट

देहरादून/ रुद्रप्रयाग

ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट दो मई के दिन दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली आज बुधवार को गौरीकुंड पहुंच चुकी है।

इस बीच धाम में कपाटोद्घाटन के लिए बाबा केदार के मंदिर को विशेष रूप से 108 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही धाम में रौनक और चहल-पहल बढ़ने लग गई है।

इधर धाम में धार्मिक संस्था श्रीराम बिखुजी की ओर से भंडारा शुरू कर दिया है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने मंदिर समिति की यात्रा पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को संभाल लिया है। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और अधीनस्थों को शेष कार्यों को पूरा करने को कहा है। बताया कि कपाटोद्घाटन के लिए केदारनाथ मिंदिर को समिति द्वारा दानदाताओं के सहयोग से 108 कुंतल फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है।

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली बुधवार को गौरी माता मंदिर गौरीकुंड पहुंच गई है। रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह डोली धाम के धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दो मई को प्रातः सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे।

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से मंदिर समिति के प्रवचन हाल श्रीराम बिखुजी संस्था के बैनर पर गोपेश्वर के व्यापारियों ने भंडारा शुरू कर दिया है। एक सप्ताह तक चलने वाले भंडारे में पहले दिन करीब 2000 लोगां ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में नाश्ता, चाय और भोजन की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, जेई विपिन कुमार, खुशहाल सिंह नेगी, मनीष नेगी, जितेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

मिसराज पट्टी के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग पर डीएम ने गठित की कमेटी

prabhatchingari

15 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने वाले 2 IAS एक PCS अधिकारी सस्पेड.

cradmin

सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यकरें,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

पीटर इंग्लैंड के ‘द बॉलीवुड वेडिंग’ कलेक्शन को फेमस इंडियन डायरेक्टर करण जौहर ने किया लॉन्च

prabhatchingari

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में पेस्टल वीड कॉलेज के छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित

prabhatchingari

दिव्यांगजनों को डीडीआरसी केंद्र तक आने जाने के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू…

cradmin

Leave a Comment