Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

श्री केदारनाथ धाम में ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के लिए रूद्राभिषेक

श्री केदारनाथ धाम: श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सेना के लिए श्री केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को बीकेटीसी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के अंतर्गत रूद्राभिषेक संपन्न हुआ।पूजा में बीकेटीसी, पुलिस, केदारसभा के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा आपरेशन सिंदूर को शौर्य का प्रतीक बताया है कहा कि देश‌ की रक्षा के निमित्त 8 मई को बदरीनाथ तथा आज 9 मई को श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न‌ हुई है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही है।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल केदारनाथ धाम में मौजूद रहे तथा पूजा में शामिल हुए कहा कि हम अपने वीर सैनिकों की कुशलता की कामना करते है। बताया श्री केदारनाथ यात्रा सकुशल चल रही है इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से फीडबैक भी लिया।

रूद्राभिषेक के दौरान प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,श्री वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष राजीव चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान एवं डीएस भुजवाण,अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला , विपिन तिवारी,प्रकाश पुरोहित कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड में होगा खेलों का महाकुंभ! राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर : धामी

prabhatchingari

देश-विदेश से जुटे ओएनजीसी के दिग्गज, 44 वर्षों बाद हुआ मिलन

cradmin

जिल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, विभिन्न विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ, पहल की हुई सराहना

cradmin

उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को कैप्सी-एपीडीआई द्वारा ‘भारत का श्रेष्ठ जासूस सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया गया

cradmin

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ऋषिकेश में मौजूद थे. यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत ने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया

prabhatchingari

Leave a Comment