Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में ड्रोन व रॉकेट पर कैंप शुरू

देहरादून, ग्राफिक एरा में आयोजित कैंप में छात्र-छात्राओं ने ड्रोन असेंबली व उसे उड़ाने के गुरु सीखे।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज ड्रोन व रॉकेट तकनीकों पर तीन दिवसीय कैंप शुरू हो गया। कैंप के पहले दिन आज, विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कृषि, रक्षा, निगरानी करने व मैपिंग जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के विभिन्न प्रयोगों पर जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ड्रोन को असेंबल करना व उसे उड़ाना सिखाया गया।

कैंप का आयोजन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने थ्रस्ट टेक इंडिया, गाजियाबाद के साथ मिलकर किया। कैंप में एचओडी डॉ. सुधीर जोशी, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. ऋत्विक डोबरियाल, आलोक कुमार, थ्रस्ट टेक के संस्थापक सुभद्र गुप्ता व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रजोत गोरखे और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

महिलाएँ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत स्तंभ : साध्वी देवादिति

cradmin

गुरु नानक कॉलेज छात्रावास में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से संपन्न, आस्था-उल्लास का मिला संगम

cradmin

देवभूमि से सामने आई The Kerala Story जैसी घटना, युवती ने छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव…

prabhatchingari

राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को करोड़ों की स्वीकृति

cradmin

पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज

cradmin

मॉय मॉय’ की कहानी बनी हिम्मत की मिसाल, दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों में जगी नई उम्मीद

cradmin

Leave a Comment