Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

नशे में धुत बस चालक गिरफ्तार, 27 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में, बस सीज

*उत्तरकाशी (रॉबिन वर्मा)। चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस अपनी मुस्तैदी बनाए हुए है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जनपद के प्रवेश बैरियरों और पुलिस चेक पोस्टों पर ओवरस्पीडिंग और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

आज, 26 मई, 2025 को, जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक बड़े खतरे को टाल दिया। बस संख्या UK06PA-1507 को रोका गया, तो चालक सुभाष मौर्य (पुत्र हेमराज मौर्य, निवासी बसगर शक्ति फार्म, सितारगंज, उधमसिंह नगर) शराब के नशे में धुत पाया गया। एल्कोमीटर परीक्षण ने चालक के नशे में होने की पुष्टि कर दी, जिससे बस में सवार झारखंड के 27 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी।

तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने चालक को मौके पर ही मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 3/181/185/202/207 के तहत गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त (सीज) कर दिया। तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया, जिससे चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता भी दिखाई देती है।

Related posts

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया – डेटॉल क्लाईमेट रेजिलिएंट स्कूल ने डेटॉल स्कूल रेडियो पॉडकॉस्ट किया लॉन्च

prabhatchingari

प्राचीन सिद्ध पीठ कोनेश्वर महादेव मंदिर: देवलसारी की गोद में बसा चमत्कारी शिवधाम

cradmin

फेनेस्टा ने रूड़की में पहले शोरूम के साथ उत्तराखण्ड में अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त, यह राज्य में कंपनी का 9वां शोरूम है

cradmin

स्किल डेवलपमेंट को नई उड़ान: 200 से अधिक ‘एस्ट्रो गाइड’ प्रशिक्षित, 500 युवाओं को रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण का लक्ष्य

cradmin

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

लैंसडाउन वार मेमोरियल में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दि श्रद्धांजलि…

cradmin

Leave a Comment