Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

अनुसंधान को बेहतर करेगा एआई

देहरादून, ग्राफिक एरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने एआई तकनीकों के माध्यम से अनुसंधान को नई दिशा देने पर जोर दिया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्वालिटेटिव रिसर्च यूजिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी के समापन सत्र में मुख्य अतिथि सेल प्रेस जर्नल की संपादक डॉ. कनुधा शारदा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शोध की दुनिया में क्रांति ला रहा है। इसके माध्यम से जटिल गुणात्मक डाटा का विश्लेषण अधिक प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने शोधकर्ताओं से कहा कि वे अपने अध्ययन में नवाचार और नई तकनीक को अपनाएं जिससे समाज को समस्याओं के ठोस समाधान मिल सकें। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास केंद्र के सहयोग से किया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. नवनीत रावत, संयोजक डॉ. आशुलेखा गुप्ता, डॉ.सोनल, शिक्षक- शिक्षिकाएं और पीएचडी स्कॉलर्स मौजूद रहे।

Related posts

भारत -ऑस्ट्रेलिया कौशल शिखर सम्मेलन 2025 नई दिल्ली में शुरू

prabhatchingari

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

prabhatchingari

अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह पर स्ट्राइक, 90 लाख की स्मैक बरामद

cradmin

आरोपी को फांसी देने के साथ ही धर्मांतरण विरोध कानून लागू किए जाने की मांग की | Along with hanging the accused, demanded the implementation of anti-conversion law

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धामी ने कहा—निष्काम कर्म ही जीवन का सर्वोच्च धर्म

cradmin

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

prabhatchingari

Leave a Comment