Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

केदारनाथ के पास पहाड़ी पर फंसे युवकों का SDRF ने रेस्क्यू।

रुद्रप्रयाग: देहरादून, आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ यात्री लिंचोली के पास नदी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट लिंचोली से उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा सर्चिंग करते हुए नदी किनारे फंसे हुए व्यक्तियों तक पहुंच बनाई गई। मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वे कुल 5 लोग थे, जो श्री केदारनाथ जी के दर्शन के उपरांत वापसी में शॉर्टकट लेने के प्रयास में लिंचोली से नीचे नदी की ओर उतर गए। इनमें से 3 लोग किसी तरह वापस लौट आए, जबकि दो युवक— *धर्मवीर (उम्र 28 वर्ष) एवं शैली सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी दिल्ली,* रास्ता न होने के कारण पहाड़ी/चट्टान में फंस गए थे। लगातार हो रही बारिश के कारण वे भीग गए और अत्यधिक ठंड से उनकी तबियत भी बिगड़ गई।

SDRF टीम द्वारा सूझबूझ व तत्परता से दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक लाया गया।

Related posts

दून की अंजलि नौड़ियाल को 9वां डॉ. सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय कार्यरत महिला सम्मान से नवाज़ा गया

cradmin

महानगर अध्यक्ष ने महेंद्र भट्ट को दी राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई….

prabhatchingari

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

टीएचडीसी ने 444 मेगावाट विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के मुख्य बांध पर कंक्रीट कार्य शुरू करने के साथ मील का पत्थर हासिल किया

prabhatchingari

विकास नगर के ग्राम सभा उधिया बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक संपन्न हुई।

cradmin

Leave a Comment