Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

देहरादून, सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मैगी पॉइंट के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कार (संख्या BR 06DH 3402) में सवार दोनों युवक देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे, कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मैगी प्वाइंट के पास खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को स्ट्रेचर के माध्यम से घायल अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

*घायल युवकों की पहचान:-*
1.अनुराग चौधरी पुत्र श्री केदार सिंह चौधरी उम्र 28 वर्ष, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज आमवाला देहरादून।
2.नैतिक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी इंद्रेश बिहार ग्रेट नोएडा।

Related posts

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की जिलाधिकारी ने ली बैठक

cradmin

इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार, पूर्वानुमान जारी

prabhatchingari

रक्तदान महादान: “विचार एक नई सोच” का अनुकरणीय प्रयास, 216 यूनिट एकत्र

cradmin

15 नवंबर को होगी भूकंप पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

cradmin

इंडस टॉवर्स ने उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में 70 स्कूलों में मैन्स्ट्रुल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर रोलआउट को सफलतापूर्वक पूरा किया

cradmin

एचसीएल फ़ाउंडेशन वअभिनव बिंद्रा फ़ाउंडेशन ट्रस्ट ने जमीनी स्तर के होनहार युवा खिलाड़ियों की क्षमता को बाहर लाने की घोषणा की  

prabhatchingari

Leave a Comment