Advertisement

,

युवाओं का करियर विकल्प बन रहा है खेल: रेखा आर्या

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, June 25, 2025 4:18 PM

Google News
Follow Us
------

हल्द्वानी, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का खिताब हरिद्वार की टीम ने अपने नाम किया। बुधवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने विजेता और प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि कभी खेल को केवल शौक समझा जाता था, लेकिन आज का युवा इसे करियर के रूप में अपनाने लगा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, तथा सरकारी सेवाओं में पदक विजेताओं को 4% आरक्षण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को सैन्य भूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास कर चुकी है। अब इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों की है।

खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरिद्वार, द्वितीय स्थान पर रही पिथौरागढ़ तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टनकपुर की टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय, दर्जा धारी राज्य मंत्री नवीन वर्मा, सुरेश पांडे, हरीश मनराल, रविन्द्र वाली, हेम पाण्डेय, राहुल आर्य, रेवाधर बृजवासी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment