Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन

हरिद्वार, खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम हिस्सा ले रही है।

हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हर सप्ताह एक या दो नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल भूमि बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के साथ-साथ खेल जगत में सुपर पावर भी बनाना है और इसमें उत्तराखंड की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी अगर समर्पण, अनुशासन और इच्छा शक्ति के साथ अपने खेल में जुटेंगे तो उन्हें नाम, पैसा, कैरियर सब कुछ मिलेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और हाल ही में हमने परंपरागत भारतीय खेल खो खो का पहला वर्ल्ड कप आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि भारत में 2036 का ओलंपिक आयोजित करने की तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि इसमें भारतीय परंपरागत खेलों को भी जगह मिलेगी।

इस अवसर पर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पवार, जूना अखाड़ा के स्वामी भले गिरी महाराज, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी शिबाली गुरुंग, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय आदि उपस्थित रहे

Related posts

ऋषिकेश फाल्कन्स ने रिकॉर्ड तोड़ रोमांचक मुकाबले में 231 रन का लक्ष्य हासिल किया

cradmin

हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को शाबाशी

prabhatchingari

रामायण शो की आठ दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा*

prabhatchingari

युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस…

cradmin

सीएम धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये जरुरी निर्देश

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में एलुमनी मीट 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों का हुआ स्वागत

cradmin

Leave a Comment