*भारी भूस्खलन होने के कारण (गोपेश्वर- मण्डल -चोपता) मोटर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
28 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग -107 ए पर भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने के कारण( गोपेश्वर- मण्डल -चोपता )मोटर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। जिससे बड़े वाहन और पर्यटक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग द्वारा आगामी 2-3 दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 29 जून से 30 जून 2025 तक (दो दिन) राष्ट्रीय राजमार्ग-107 ए पूर्णतया बंद रहेगा ,केवल आवश्यक सेवाओं के वाहन ही अनुमति के आधार पर चलेंगे।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु लिया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मार्ग को शीघ्र सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।
भारी भूस्खलन होने के कारण (गोपेश्वर- मण्डल -चोपता) मोटर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध
By: Naveen Joshi
On: Sunday, June 29, 2025 5:04 PM
---Advertisement---





