Advertisement

शहर में सड़क कटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा — आयुक्त गढ़वाल ने दिए सख्त निर्देश

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 5, 2025 9:46 PM

Google News
Follow Us

देहरादून , आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में देहरादून शहर में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सड़क कटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा ‘काऊ’, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयुक्त पाण्डेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां सड़कों की गुणवत्ता के अनुरूप मरम्मत एवं समतलीकरण सुनिश्चित किया जाए। बरसात के चलते जहां सड़कों पर धसाव की आशंका है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्यवाही कर सुरक्षा उपाय किए जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन अनुमत मार्गों पर अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां 15 सितम्बर 2025 तक कोई भी नया कार्य आरंभ न किया जाए।

यूयूएसडीए (UUSDA) के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर खोदी गई सड़कों की मरम्मत की जाए। एक सप्ताह बाद स्वयं निरीक्षण कर स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा, और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अवगत कराया गया कि शहर में सड़क कटिंग कार्यों से 94 मार्ग प्रभावित हैं, जिनमें से 55 मार्गों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, 31 पर कार्य प्रगति पर है और 8 मार्गों पर कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।

इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहाँ कार्य पूरे हो चुके हैं, वहाँ गुणवत्तापूर्ण समतलीकरण हो तथा शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। जिन कार्यों की अभी शुरुआत नहीं हुई है, उन्हें 15 सितम्बर के पश्चात ही प्रारंभ किया जाए।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के दौरान पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यदि निर्माण कार्यों के दौरान अन्य सेवाएं क्षतिग्रस्त होती हैं तो तत्काल सुधार किया जाए। ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

–

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment