Advertisement

ग्राफिक एरा की बी-प्लान प्रतियोगिता में टीम ‘आर्गन’ के बिजनेस आइडिया ने मारी बाजी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 29, 2026 9:13 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून ,। ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए।

टीम आर्गन के बिजनेस आइडिया ने बाज़ी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बी-प्लान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने बिजनेस आइडियाज को विस्तार से प्रस्तुत किया और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नए बिजनेस मॉडल सामने रखे। प्रतियोगिता में आलया के को-फाउंडर श्रीकृष्णा एलोर और इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज के को-फाउंडर कुणाल नारायण उनियाल ने इन आइडियाज को विभिन्न मानकों पर परखा।

 

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम आर्गन के पार्थ काला और ध्रुव कठैत ने हासिल किया। उनके बिजनेस आइडिया में इलेक्ट्रिकल ड्रॉइंग में लगे सिंबल्स की पहचान और गिनती करने वाला एआई आधारित टूल शामिल था। द्वितीय स्थान टीम एंड्रॉयड रॉगुलाइक गेम के समर्थ बडोला और सार्थक बडोला को मिला, जिन्होंने एंड्रॉयड फोन के लिए सर्वाइवल गेम तैयार किया। तृतीय स्थान टीम एक्सीड के राज रॉयल और कार्तिकेय बाली ने प्राप्त किया। उन्होंने ब्राउजर पर कोडिंग करने और प्रोग्राम के काम करने के तरीके को समझने की सुविधा देने वाला प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शीर्ष पांच टीमों को नकद पुरस्कार दिया गया।

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) ने किया। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, टीबीआई की सीईओ सरिस्मा डांगी, क्रॉबस्टेकल के फाउंडर अनमोल गोगिया, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत के साथ छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment