Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

संयुक्त व्यापारी एकता मंच की बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों पर होगा सकारात्मक निर्णय

 

देहरादून, 
महानगर व्यापार मंडल की संयुक्त व्यापारी एकता मंच की बैठक आज सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के प्रमुख व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों से जुड़े टैक्स संबंधित मुद्दे विचारणीय हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, सदैव व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देहरादून नगर निगम महापौर और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर टैक्स के मुद्दे पर सकारात्मक और व्यापार हितैषी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री  हर व्यापारी—चाहे वह छोटे स्तर का हो या बड़े व्यवसाय का—की चिंता करते हैं और हमारी सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मुख्यमंत्री के अगले आदेश तक धैर्य रखें और सरकार का सहयोग करें।”

बैठक में संयोजक सुभाष चन्द्र भट्ट, हर्रावाला व्यापार संघ अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, नत्थनपुर प्रथम व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, द्वितीय व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक नेगी सहित अनेक सम्मानित व्यापारी गण उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थिति में सविता पंवार, शालिनी रावत, एडवोकेट अनिल मैखुरी, पूर्व पार्षद जगदीश सेमवाल, मोहित शर्मा, विनय नेगी, मदन सिंह रौतेला, कैलाश भट्ट, अशोक कुमार, ममता बिष्ट और प्रभा भंडारी गुंसाई आदि शामिल रहे।

Related posts

मिशलिन ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से मिशलिन एआई स्टार्टअप चैलेंज प्रस्‍तुत किया ​

prabhatchingari

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को सेवानिवृत्त होेन पर दी भावभीनी विदाई

prabhatchingari

मंदाकिनी तट पर बीकेटीसी तथा श्री केदार सभा तीर्थ पुरोहितों के सौजन्य से गंगा आरती का आयोजन

prabhatchingari

मनवीर चौहान के विवादित बयान पर गरिमा दसौनी का पलटवार!

prabhatchingari

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के वार्षिक चुनाव में ,अध्यक्ष राकेश तोमर, शाखा मंत्री योगेंद्र कुमार ,निर्वाचित

prabhatchingari

Leave a Comment