---Advertisement---

ट्यूशन से लौटते वक्त गदेरे में डूबे पांच बच्चे, दो की मौत, तीन को बचाया गया

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 15, 2025 9:14 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली, (  प्रदीप लखेड़ा )

चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब ट्यूशन से लौटते समय पांच बच्चे बरसाती गदेरे में नहाने के दौरान बह गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही गोचर पुलिस चौकी से एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। तेज बहाव और फिसलनभरी चट्टानों के बीच बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे ट्यूशन से घर लौटते वक्त गदेरे में नहाने के लिए रुके थे।

इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment