Advertisement

बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुरू

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 16, 2025 5:22 PM

Google News
Follow Us

 

श्री केदारनाथ धाम:  ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम में आज श्रावण संक्रांति के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) ने जगत कल्याण एवं विश्वशांति के संकल्प के साथ ब्रह्मकमल अर्पितकर रुद्राभिषेक पूजा शुरू की है यह विशेष पूजा पूरे श्रावण माह तक चलेगी।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ब्रह्मकमल के पुष्पों से भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा संपन्न की जा रही है वहीं श्रावण मास संक्रांति के दिन हरेला के अवसर पर ब्रह्म कमल के पौधौ का रोपण भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ में सावन मास में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सावन माह शुरू होते ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं तो स्थानीय श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम भी जारी है

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में तीर्थयात्रियों के दर्शन हेतु खुल रहा है तथा तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक तथा दुग्धाभिषेक कर रहे है।

आज सावन संक्रांति के अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती,श्री केदार सभा के पदाधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण द्वारा भगवान केदारनाथ को ब्रह्मकमल अर्पित किये गये।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment