Advertisement

बीकेटीसी ने हरेला पर्व पर बदरीनाथ-केदारनाथ सहित विभिन्न स्थलों पर किया वृक्षारोपण

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 16, 2025 5:34 PM

Google News
Follow Us

 

ज्योर्तिमठ/केदारनाथ/बदरीनाथ, 
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सावन संक्रांति व हरेला पर्व के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, ज्योर्तिमठ, रूद्रप्रयाग, उखीमठ, गुप्तकाशी सहित विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के प्रति समर्पण का आह्वान किया। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ज्योर्तिमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय परिसर में, जबकि उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने रूद्रप्रयाग विश्राम गृह में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

श्री केदारनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के दिशा-निर्देश में वृक्षारोपण संपन्न हुआ। इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार तिवारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, प्रभारी यदुवीर पुष्पवान एवं प्रबंधक अरविंद शुक्ला सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी सदस्य उमेश पोस्ती व वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। उखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, कालीमठ, डिम्मर, जोशीमठ, श्रीनगर, ऋषिकेश, चमोली, पौड़ी, टिहरी आदि विश्राम गृहों में भी समिति द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत वन तुलसी, बुरांश, बांज, देवदार, ब्रह्मकमल, अशोक एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया। बीकेटीसी उपाध्यक्षगण ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा का उल्लेख किया।

ज्योर्तिमठ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने वृक्षारोपण में सहभागी महिलाओं – सुरमा देवी, शांता देवी, बसंती देवी, सत्तू देवी व सुंदरी देवी – को सम्मानित किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस व्यापक वृक्षारोपण अभियान में समिति के अनेक अधिकारी, कर्मचारी, पुजारी, वेदपाठी, शिक्षक, वन विभाग अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment